Advertisement

अगर आप वोट डालने जा रहें है, तो वोटिंग लिस्ट में अपना नाम बिना देखें न जाएं, इस तरह करें चेक

Delhi Election 2025:अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा तो आप वोट नहीं डाल सकते है।आज हम आपको बताते है की आप वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते है।
अगर आप वोट डालने जा रहें है, तो वोटिंग लिस्ट में अपना नाम बिना देखें न जाएं, इस तरह करें चेक
Photo by:  Google

Delhi Election 2025: देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव क बिगुल बज चूका है। सभी पार्टिया जोरो शोरो से काम कर रही है।अब यदि आप वोट डालने जाते है और आपका नाम ही न हो तो आप क्या करेंगे।इसी समस्या को आप अपने तरीके से हैंडल कर सकते है। अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा तो आप वोट नहीं डाल सकते है।आज हम आपको बताते है की आप वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते है। और इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है।  आप मोबाइल से ऑनलाइन ही अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ...

ऐसे चेक कर सकते है वोटर लिस्ट में नाम 

इस सुविधा को पाने के लिए आपको सबसे पहले ceodelhi gov in की वेबसाइट पर जाना होगा।  उसके बाद check your name in the Electroal roll पर क्लिक करना होता है।  यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। Search by Epic , search by details और search by mobile।  यहां आपको अलग अलग डिटेल्स भरना होगा। डिटेल्स भरने के बाद captcha Code भरना होगा उसके बाद जानकारी मिल जायेगी की आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।  इसके अलावा आप electroalsearch in और www nvsp in के जरिए भी इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

7 -8 जनवरी को हो सकता है दिल्ली में चुनाव 

वही आपको बता दे, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 7 -8 जनवरी को तारीखों को एलान हो सकता है। चुनावी की घोषणा से पहले ही आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मदवारो का ऐलान कर चुके है।  वही कांग्रेस ने भी दो लिस्ट जारी कर अपने कुछ कैंडिडेट्स को उतार दिए है।बीजेपी ने अभी तक अपने कैंडिडेट्स को नहीं उतारे है।  साल 2020 में चुनावों की घोषणा 6 जनवरी 2020 को हुई थी।   

Advertisement

Related articles

Advertisement